
सबसे प्यारी, सबसे न्यारी
हिंदी है राष्ट्र भाषा हमारी ।।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी
हिंदी भाषा है संस्कृति हमारी ।।
हमें है हर भाषाएं प्यारी
पर हिंदी है जान हमारी ।।
आसान होती संवाद हमारी
जब कथा हिंदी पर कहते हैं।।
गर्व है हमको राष्ट्र भाषा हमारी
यह है जन-जन की दुलारी ।।
लगे आसान वेद पुरान उपनिषद
जब हिंदी भाषा में सुनते हैं हम।।
कोई संसय ना हमारी मन में रहती
हर शब्द की भाबार्थ समझ है आती ।।
इसे कभी ना तुम हीन समझना
यह तो राष्ट्र भाषा हमारी ।।
इसके अलावा हम हैं अधूरे
यह तो भाई जान हमारी ।।
सबसे प्यारी सबसे न्यारी
हिंदी है राष्ट्र भाषा हमारी।।
